फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बड़ौली गांव में प्रधान पद के लिए मतदान आज

विज्ञापन
विज्ञापन
-ब्लॉक से रवाना की पोलिंग पार्टियां, त्रिकोणीय रहेगा चुनाव
विज्ञापन

-शांति व्यवस्था बनाएं रखने के लिए पुलिस कर्मी तैनात
फोटो संख्या 5
बड़ौत। राज्य आयोग के निर्देशों पर बुधवार को बड़ौली गांव में रिक्त पड़े ग्राम प्रधान पद के लिए मतदान प्रक्रिया कराई जाएगी। इसको लेकर मंगलवार को ब्लॉक से 13 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। फिलहाल चुनाव को लेकर पूरा घमासान है और त्रिकोणीय मुकाबला होगा। उधर, मतदान के दौरान शांति व्यवस्था बनाने के लिए गांव में पुलिस कर्मी तैनात किए गए। एसडीएम व सीओ ने भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

एआरओ अंकित कुमार ने बताया कि बड़ौत ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले बड़ौली गांव में हार्ट अटैक आ जाने से ग्राम प्रधान राजेन्द्र की मौत हो गई थी, जिसके बाद से प्रधान का पद रिक्त चला आ रहा। अब यहां पर राज्य आयोग के निर्देशों पर रिक्त पड़े ग्राम प्रधान पद के लिए बुधवार को मतदान प्रक्रिया कराई जाएगी। मंगलवार को मतदान से पूर्व 13 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। साथ ही उन्हें निष्पक्ष मतदान कराने की शपथ दिलाई गई। उधर, चुनाव त्रिकोणीय होने वाला है। मुख्य तीन प्रत्याशियों में ही चुनावी टक्कर है। इनमें मृतक ग्राम प्रधान राजेन्द्र का बेटा मनोज, पूर्व प्रधान सुधीर व देशपाल शामिल है। वहीं चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए एसडीएम सुभाष सिंह, सीओ सविरत्न गौतम ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें