फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्व्यंसेवकों ने पक्का घाट पर चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। नेहरू युवा केंद्र व स्काउट्स ने शनिवार को शहर के यमुना पक्का घाट पर स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सफाई अभियान चलाया। अभियान में 11.4 कुंतल प्लास्टिक कचरे का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

सफाई अभियान का शुभारंभ नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी अरुण तिवारी व जिला संगठन कमिश्नर स्काउट अशोक बंधु भारद्वाज ने कचरा उठाकर किया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने पक्का घाट पर फैले कचरे को एकत्रित किया। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत जनजागरुकता फैलाई जाएगी। जिससे स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि सफाई अभियान से स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा। स्काउट कमिश्नर अशोक बंधु ने स्वयंसेवकों को स्वच्छता शपथ दिलाई। इस दौरान शहनवाज, मोनू, आकाश, नितेश, सुषमा, साहिल, गगन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें