फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज के निर्माण में सहयोग करें स्वयंसेविकाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
समाज के निर्माण में सहयोग करें स्वयंसेविकाएं
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी। वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन किया गया। सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ कॉलेज अध्यक्ष ईश्वर सिंह, सचिव अभिमन्यु गुप्ता, उप सचिव ऋषिपाल ने किया। प्राचार्या डॉ. कमला अग्रवाल ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित किया। संचालन कार्यक्रम अधिकारी निर्मला और डॉ अल्पना जैन ने किया। शिविर में स्वयं सेविकाओं ने राष्ट्रीय सेवा योजना के गीत प्रस्तुत किया। सोनल ने शिक्षा पर तथा साहिबा ने मां पर कविता प्रस्तुत की। सचिव अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना एक प्रेरणादायक योजना है। यह कार्यक्रम छात्र-छात्राओं को संस्कार देने में योगदान कर रहा हैं। इससे मानवीय मूल्यों की पहचान होती है। प्राचार्या डा. कमला अग्रवाल ने कहा कि छात्र-छात्राओं के मन में ऊंच-नीच की भावना नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें