फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए मुबारिकपुर में तैनात किए वालंटियर

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। कोरोना वायरस से बचाव के लिए ग्रामीण एहतियात बरत रहे हैं। मुबारिकपुर गांव के मुख्य रास्तों पर वालंटियर तैनात कर दिए गए हैं। एंट्री करने वाले लोगों से आने की वजह, ट्रेवल हिस्ट्री पूछी जा रही है। अगर कोई बाहर से आता है तो उससे पहले मेडिकल कराने की बात कही जा रही है। सचिन कुमार ने बताया कि गांव में एंट्री के सभी रास्तों पर युवक तैनात हैं। करीब 16 लोगों की टीम बनाई गई है, जो अंधेरा होने तक यहां पहरा दे रहे हैं। गांव आने वाले लोगों से पूछा जा रहा है कि वह कहां से और क्यों आए हैं। अगर आना जरूरी नहीं है तो वापस चले जाएं। अगर किसी दूसरे राज्य या जिले से आए हैं तो पहले मेडिकल करा लें। युवाओं का कहना है कि इससे उनका गांव स्वस्थ रहेगा। प्रत्येक वर्ग के लोग अभियान में सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें