फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: रास्ते पर मिट्टी डालकर पानी रोकने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सख्ंया 3
विज्ञापन

बिनौली। धनौरा सिल्वरनगर गांव में महिलाओं द्वारा रास्ते में मिट्टी डालकर पानी रोक देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस संबंध में पट्टी के लोगों ने जिलाअधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर पानी निकासी की मांग की है।
विज्ञापन

धनौरा सिल्वरनगर गांव की बज पट्टी स्थित रास्ते पर कई महिलाओं ने जबरन मिट्टी डालकर पानी निकासी रोक दी। इससे पट्टी के करीब 50 घरों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है। साथ ही उन्हें आवागमन में भी कठनाई का सामना करना पड़ रहा है। उधर, महिलाओं द्वारा मार्ग पर मिट्टी डालकर पानी रोक देने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस संबंध में देशपाल, अश्वनी, दिनेश आदि ने डीएम बागपत को प्रार्थना पत्र देकर पानी निकासी की मांग की है। उधर, इस संबंध में थाने पर समाधान दिवस में भी शिकायत की गई थी। राजस्व विभाग की टीम, पंचायत सचिव ने पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर समस्या को देखा, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें