फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला डीलरों के अधिकारों का हनन सहन नहीं : प्रियंका तोमर

विज्ञापन
विज्ञापन
-राशन विक्रेता कल्याण समिति के दो दिवसीय अधिवेशन का समापन
विज्ञापन

-नवनिर्वाचित महिला पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान
फोटाे संख्या 1
बड़ौत। राशन विक्रेता कल्याण समिति महिला प्रकोष्ठ बागपत की जिलाध्यक्ष प्रियंका तोमर ने कहा कि जितना सम्मान पुरुष डीलरों को मिलता है, उतना ही सम्मान महिला डीलरों को भी मिलना चाहिए। महिला आज हर वर्ग में पुरुषों की बराबरी कर रही है। महिला डीलरों के अधिकारों का हनन सहन नहींं होगा। उन्होंने महिला डीलरों से आह्वान किया कि वे एकजुट रहें और संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं।
विज्ञापन

प्रियंका तोमर सोमवार को कोताना रोड पर राशन विक्रेता कल्याण समिति के तत्वावधान में चल रहे दो दिवसीय अधिवेशन के सपापन कार्यक्रम को सम्बोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि अब समय बदल गया है। अब महिलाएं भी पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो या फिर अन्य सरकारी और गैर सरकारी विभाग। महिलाएं पीछे नहीं हैं। उन्होंने महिला राशन डीलरों के सम्मान के लिए आवाज बुंलद की और कहा कि जो सम्मान पुरुष डीलरों को मिलता है। वह सम्मान महिला डीलरों को भी मिलना चाहिए, तभी महिलाएं आगे बढ़ेगीं और आत्मनिर्भर बनेंगी। उन्होंने सभी राशन डीलरों से पारदर्शिता के साथ पात्र कार्डधारकों को राशन वितरण करने का आहवान किया। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष अंजलि तोमर ने कहा कि कुछ लोग संगठन की आड़ में गलत काम करते हैं, यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राशन डीलरों को अपनी एकजुटता का परिचय देना चाहिए। इस दौरान समिति के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रबोस रावत ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रियंका तोमर, बड़ौत ब्लाक अध्यक्ष अंजलि तोमर, छपरौली ब्लॉक अध्यक्ष जयपाल सिंह, बिनौली ब्लाक अध्यक्ष बिजेन्द्र सिंह को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता खेकड़ा अध्यक्ष विजयपाल और संचालन जिलाध्यक्ष बागपत अनुज शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें