फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: विनेश की आत्महत्या को हत्या बताई, थाने में तहरीर दी

विज्ञापन
खेकड़ा थाने में विनेश के हत्यारोपियो का सुराग लगाकर कार्रवाई की मांग करते मृतक विनेश के परिजन - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
खेकड़ा। मोहल्ला विजयनगर निवासी मृतक विनेश के परिजन शनिवार को थाने पहुंचे। उन्होंने तहरीर देकर विनेश की आत्महत्या को हत्या बताते हुए पुलिस से हत्यारोपियो का सुुराग लगाकर घटना का खुलासा कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

डूंडाहेड़ा रोड पर मंडी समिति के पीछे स्थित कब्रिस्तान में चार दिन पूर्व पेड़ पर विनेश का शव लटका हुआ मिला था। पुलिस को तलाशी में उसके पास से एक मोबाइल फोन और सुसाइड नोट मिला था। शनिवार सुबह मृतक विनेश के परिजन मोहल्ले के लोगों के साथ थाने में पहुंचे। उन्होंने तहरीर में आरोप लगाया कि विनेश ने आत्महत्या नहीं की, उसकी हत्या की गई है। परिजनों ने पुलिस से विनेश के मोबाइल की सीडीआर और मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से विनेश की हत्या करने वालों का सुराग लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई कराए जाने की मांग की।
इस दौरान भंवर सिंह, रूपेश कुमार, अशोक कुमार, प्रदीप, राजकुमार, बिजेंद्र, नरेंद्र कुमार मौजूद रहे। सीओ विजय चौधरी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत का कारण फांसी लगना दर्शाया है। मामले की जांच कराई जा रही है। आरोपियों का सुराग लगाकर जल्दी ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें