फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: शूटिंग बॉल प्रतियोगिता में विनीत क्लब की टीम बनी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
-बरवाला गांव में हुई शूटिंग बॉल प्रतियोगिता, सम्मानित किया
विज्ञापन

फोटो 4
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। बरवाला गांव में आयोजित शूटिंग बॉल प्रतियोगिता में विनीत क्लब बड़ौत की टीम ने फाइनल में फुगाना गांव की टीम को हराया। जहां विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बरवाला गांव में रविवार को आयोजित शूटिंग बॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ रालोद नेता डा. अनिल आर्य ने फीता काटकर किया। उन्होंने युवाओं से नशे और अपराध से दूर रहकर खेलों में रुचि लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि गांवों में खेल सुविधा बढ़ाने के लिए जिम्मेदार लोगों को आगे आना चाहिए। प्रतियोगिता में 22 टीमों ने भाग लिया। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में विनीत क्लब बड़ौत की टीम ने आरसी कल्ब दिल्ली और दूसरे सेमीफाइनल में फुगाना गांव की टीम ने दाहा क्लब की टीम को हराया। फाइनल मुकाबले में विनीत क्लब बड़ौत की टीम फुगाना की टीम को हराकर विजेता बनी। मुख्य अतिथि डा. अनिल आर्य ने विजेता और उपविजेता टीम को सम्मानित किया। इस मौके पर गजेंद्र मुखिया, धीरज तोमर, उज्जवल तोमर, नरेश तोमर समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें