फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: निरपुड़ा के ग्रामीणों ने विद्युत लाइन खींचने का काम रुकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। निरपुड़ा गांव के बिजलीघर पर हुई पंचायत में मकानों के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन नहीं हटाने पर रोष जताते हुए गांव में विद्युत लाइन खींचने का काम रुकवा दिया।
विज्ञापन

निरपुड़ा बिजलीघर पर बुधवार को हुई पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि ऊर्जा निगम के अधिकारियों के साथ मकानों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन हटवाने पर समझौता हुआ था। इसके बाद ही गांव में नई विद्युत लाइन खींचने की बात हुई थी, लेकिन ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने वादा पूरा नहीं किया और ग्रामीणों की अनुमति के बिना ही फिर से विद्युत लाइन खींचने का कार्य शुरू कर दिया। बुधवार को ग्रामीणों ने विद्युत लाइन खींचने का कार्य बंद करा दिया।
उन्होंने कहा कि मकानों के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन की चपेट में आने से कई लोगों की मौत हो चुकी है। पंचायत में सर्वसम्मति से मकानों के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन हटने के बाद काम शुरू कराने का निर्णय लिया गया। उधर दो घंटे चली पंचायत में ऊर्जा निगम के अधिकारी नहीं पहुंचे, जिस पर ग्रामीणों में रोष जताया। पंचायत की अध्यक्षता बाबा बलजीत सिंह और संचालन बृजपाल आर्य ने किया। इस मौके पर प्रधान सूबेदार प्रताप सिंह, सोनू राणा, सत्येंद्र राणा, पुष्पेंद्र राणा, सहदेव सिंह, प्रमोद खलीफा, रामपाल, लाल सिंह, भीम सिंह, इंद्रपाल, यशपाल, सतवीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें