फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बिजली की कटौती से भड़के गौना सहबानपुर के ग्रामीण

Fri, 21 Apr 2023 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
रटौल। बिजली कटौती के विरोध में गौना सहबानपुर के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने बिजली आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की है।
विज्ञापन

रटौल विद्युत उपकेंद्र से दर्जनों गांव जुड़े हैं। उपक्रेंद्र से पिछले दो दिन से बिजली कटौती की जा रही है। गर्मी अधिक होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव के बिजली के पोल और लाइन भी जर्जर हो गईं हैं। इस बारे में भी कई बार शिकायत की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। बिजली कटौती के विरोध में बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने गांव में ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में मुकेश, भोपाल, सुरेन्द्र, गीता, सतबीर, बबीता मौजूद रहीं।
विज्ञापन

रटौल उपकेंद्र के अवर अभियंता यतेंद्र भाटी ने बताया कि दो दिन से हाईटेंशन लाइन में फाल्ट होने के कारण फिरोजपुर विद्युत केंद्र से जोड़कर सप्लाई दी जा रही थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें