रटौल। ढि़कौली गांव में तेंदुआ देखा जाने के बाद से दहशत का माहौल बना हुआ है। जिसमें सोमवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर तेंदुए को पकड़वाने की मांग की।
ढिकौली गांव के रहने वाले मलखान, संजे, राहुल, नीटू आदि ने बताया कि बिजली घर के पास तेंदुआ दिखाई देने के बाद से ग्रामीण डरे हुए है और खेतों में जाना बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि सूचना देने के बाद वन विभाग के अधिकारी जंगली बिल्ली होना बताकर खानापूर्ति कर रहे है। उन्होंने कहा कि किसानों को झुंड बनाकर खेतों में जाना पड़ रहा है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से तेंदुए को पकड़वाने की मांग की। मांग करने वालों में आमिर, यासीन, अनुज, परमेंद्र मौजूद रहे। संवाद