फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने गांव में दवाई का छिड़काव कराने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दोघट। भड़ल गांव में बुखार और डेंगू के मरीज बढ़ने पर ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से दवाई का छिड़काव कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि दवाई का छिड़काव नहीं होने से गांव में बीमारी बढ़ने की संभावना है।
भड़ल गांव में बुखार और डेंगू फैलने से लोग भयभीत है। डेंगू से गांव में चार मौत हो चुकी है और लगभग 11 लोगों का प्राइवेट अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इनके अलावा गांव के लगभग 200 लोग बुखार से पीड़ित है। गांव के बिरेंद्र, सहेंद्र, हर्ष व सचिन का कहना है कि गांव में बुखार के मरीज बढ़ रहे है, मगर दवाई का छिड़काव नहीं कराया जा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिनौली के बीएचओ प्रवीण कुमार ने बताया कि दाहा, भड़ल, धनौरा, तवेलागढ़ी गांव में दवाई का छिड़काव कराने के लिए ग्राम सचिव को दवाई उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान और नगर निकायो में अधिशासी अधिकारी के स्तर से दवाई का छिड़काव कराया जाता है। भड़ल गांव में दवाई का छिड़काव कराने के लिए ग्राम प्रधान का सहयोग नहीं मिल रहा है। अब ग्राम सचिव को दवाई उपलब्ध कराई गई है। गांव में नियमित कैंप लगाकर लोगों की जांच की जा रही है। गांव में शुक्रवार को एक भी डेंगू का नया मरीज नहीं मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें