फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन से अंधेरे में डूबा गांव, पानी को भी तरसे

विज्ञापन
विज्ञापन
खराब ट्रांसफार्मर को ठीक कराने को तैयार नहीं विभाग
विज्ञापन

दोघट। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण गांव मिलाना तीन दिन से अंधेरे में डूबा हुआ है। बिजली न होने के कारण जहां जनता पानी को तरस रही है वहीं पशुओं के लिए चारे की दिक्कत खड़ी हो गई है। शिकायत के बाद भी विद्युत विभाग ट्रांसफार्मर बदलने को तैयार नहीं है। ग्रामीणों ने शीघ्र समस्या का समाधान न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। मिलाना गांव को विद्युत आपूर्ति के लिए ट्रांसफार्मर लगा है। जो पिछले तीन-चार दिन से खराब पड़ा है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना विभाग के अधिकारियों को दी, लेकिन कोई भी ट्रांसफार्मर बदलने को तैयार नहीं है। जेई विकास कुमार लोगों के फोन उठाने को तैयार नहीं है। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। चार दिन से आधे गांव में लोगों को बिजली और पानी नहीं मिल रहा है। इतना ही नहीं चारा मशीन बंद होने के कारण पशुओं को पर्याप्त चारा नहीं मिल रहा है। ग्रामीण यशवीर सिंह, विनोद कुमार, सुरेश, सरदार सिंह, बेदपाल, कय्यूम, रमेश चंद्र, तेजपाल, हरवीर सिंह, सोहनवीर, प्रेमपाल, ओमपाल आदि का कहना है कि अगर 24 घंटे के भीतर ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें