फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजयभव एकेडमी ने चेन्नई को 62 रनों से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। विजयभव क्रिकेट एकेडमी में बुधवार को क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। विजयभव क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 257 रन बनाए। आदित्य ने 97, अंशुल ने 44, अकदश ने 30 और आर्यन ने 20 रन बनाए। चेन्नई की ओर से गेंदबाजी करते हुए पुनीत और शुभम ने 2-2, गणेश, भरत व ओम ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम दो विकेट खोकर 197 रन ही बना सकी। चेन्नई की ओर से गणेश ने 92, भरत ने 44 व पुनीत ने 33 रन बनाए। विजयभव के गेंदबाज रणविजय व आदित्य ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। 97 रनों की पारी खेलने वाले आदित्य को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंपायरिंग प्रशांत व विवेक ने की। स्कोरर जतिन रहे। इस दौरान कोच सुधीर आर्य, राजेन्द्र, बबलू, ओमपाल, मनोज व जुगल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें