फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: तीन रन से जीता विजयीभव क्रिकेट एकेडमी ने मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। कोताना रोड पर शनिवार को स्वर्गीय प्रदीप शास्त्री मेमोरियल क्रिकेट चैंपियनशिप का शनिवार को शुभारंभ हुआ। पहले दिन विजयीभव क्रिकेट एकेडमी की टीम ने रोमांचक मुकाबले में सम्राट पृथ्वीराज चौहान की टीम को तीन रनों से हराया।
विज्ञापन

आयोजित चैंपियनशिप का उद्घाटन मुख्य अतिथि रालोद जिला अध्यक्ष रामपाल धामा व रालोद प्रदेश प्रवक्ता विश्वास चौधरी ने किया। चैंपियनशिप में सम्राट पृथ्वीराज चौहान क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए विजयीभव क्रिकेट एकेडमी टीम को 130 रन पर आउट कर दिया। जिसमें सूरज ने 49, अकदश ने 29, देव ने 14 व आदित्य तोमर ने 10 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में अश्विन सरोहा ने छह, संस्कार ने दो और तरुण ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सम्राट पृथ्वीराज चौहान की टीम 127 रन पर आउट हो गई। जिसमें वंशु ने 31, रोहित ने 30, देव चौधरी ने 23 व तरुण ने 14 रनों का योगदान दिया।
विजय भव की ओर से गेंदबाजी करते हुए देव ने पांच, अकदश ने दो, श्रीकांत और आदित्य ने 1-1 विकेट प्राप्त किया। विजयीभव ने रोमांचक मुकाबले में सम्राट पृथ्वीराज चौहान की टीम को तीन रन से हराकर रोमांचक जीत हासिल की। संचालन कोच सुधीर आर्य ने किया। कार्यक्रम में नरेश त्यागी प्रधान, एडवोकेट श्रीकांत धामा, क्रिकेट कोच सुधीर आर्य, अनीस अहमद, कपिल चौधरी, प्रशांत कुमार का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें