फोटो नंबर 24केएआर 1
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। विजिलेंस टीम को नगर में बिजली चोरी की शिकायत मिल रही थी। बुधवार दोपहर विजिलेंस थाना प्रभारी संतोष कुमार, एसडीओ खेकड़ा पवन कुमार ने टीम के साथ नगर के मोहल्ला रामपुर और विजयनगर में छापा मारा। उन्होंने यहां कई घरों में छतों पर जाकर विद्युत केबल, मीटर चेक किए, लेकिन कहीं भी बिजली चोरी नहीं पकड़ी गई। संतोष कुमार ने बताया कि खेकड़ा के दोनों मोहल्लों में बिजली चोरी की शिकायत लखनऊ की गई थी। उच्चाधिकारियों के कहने पर छापामारी की गई है, लेकिन बिजली चोरी नहीं पकड़ी गई। अगर कोई बिजली चोरी करता मिला तो कार्रवाई की जाएगी।