फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सईएन का वीडियो वायरल, बदमाश सुनील राठी से बता रहे खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। अधिशासी अभियंता द्वितीय राजेश कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह कुख्यात बदमाश सुनील राठी से जान का खतरा बताते नजर आ रहे हैं। हालांकि यह वीडियो छह माह पहले का बताया जा रहा है। मामला सामने आने पर पुलिस विभाग भी जांच में जुट गया है।
विज्ञापन

डिवीजन द्वितीय पर राजेश कुमार अधिशासी अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। हाल में उनका एक वीडियो जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उसमें उन्होंने जेल में बंद कुख्यात बदमाश सुनील राठी से जान का खतरा बताया है। उनका यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि यह वीडियो छह माह पुराना बताया जा रहा है।
एक्सईएन द्वितीय राजेश कुमार ने यह वीडियो तो छह माह पुराना है, इसकी शिकायत कोतवाली में की थी। समझौता होने के कारण विवाद खत्म हो गया था। अब दोबारा यह वीडियो क्यों वायरल हो रहा है, यह समझ नहीं आ रहा। अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें