खेेकड़ा। तहसील के एक वर्तमान और एक सेवानिवृत्त लेखपाल का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
खेकड़ा तहसील के एक सेवानिवृत्त लेखपाल का बुधवार को रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में वह काम करने के लिए रुपये लेते दिखाई दे रहा है। उसके पास एक वर्तमान लेखपाल भी बैठा दिखाई दे रहा हैं। वीडियो वायरल होने पर प्रशासन में अफरातफरी मच गई। जिलाधिकारी राजकमल यादव ने उपजिलाधिकारी खेकड़ा को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।