बागपत। अवैध वसूली का वीडियो वायरल होने पर एसपी ने रविवार रात निवाड़ा चौकी प्रभारी सहित पांच पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया।
एसपी ने बताया कि रविवार शाम को कई वीडियो मिले। जिनमें निवाड़ा चौकी पर हरियाणा से पराली लेकर आने वाले वाहनों से पैसे लेते कुछ लोग दिख रहे हैं। उन वीडियो की सीओ बागपत डीके शर्मा से जांच कराई गई, तो पता चला कि वहां पुलिस वसूली में लिप्त है।
एसपी ने निरीक्षक शैलेन्द्र मुरारी दीक्षित, वीर सिंह प्रभारी चौकी निवाड़ा, कांस्टेबल प्रत्यक्ष, गौरव, यतेेंद्र को सस्पेंड कर दिया और इनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए गए। अपर पुलिस अधीक्षक इन सभी के खिलाफ जांच करेंगे।
बागपत थाना प्रभारी दिनभर छुपाए रहे मामला अवैध वसूली करते हुए वीडियो वायरल होने का बागपत थाना प्रभारी को दिन में ही पता चल गया था, लेकिन वो मामले को दबाए रहे और एसपी तक को नहीं बताया गया। जब वीडियो एसपी तक पहुंची, तब उनको इस बारे में पता चला और कार्रवाई की गई।