बागपत। यमुना से होते हुए मवेशियों की तस्करी की जा रही है। इसकी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जो पुलिस के पास भी पहुंची है।
हरियाणा से काफी मवेशियों को तस्करी करके लाया जाता है और उनको आसपास के जिलों तक पहुंचाया जाता है। मवेशी लदे काफी वाहन पकड़े जा चुके हैं लेकिन इसके बाद भी तस्करी नहीं रुक रही है। अब यमुना के रास्ते हरियाणा से मवेशी लेकर आने की एक वीडियो वायरल हुई है। पानी के बीच से मवेशियों को लाया जा रहा है। इस तरह यमुना में पानी होने के कारण हादसा हो सकता है। वहीं इस मामले में कोतवाली प्रभारी का कहना है कि यमुना के रास्ते मवेशियों की तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।