फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बाप-बेटी पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी दे रहे समझौता करने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिता-पुत्री पर जानलेवा हमले के आरोपी ससुराले वाले बना रहे समझौते का दबाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। गांव खामपुर के ग्रामीणों ने शनिवार को सीओ कार्यालय पहुंचकर पिता-पुत्री पर जानलेवा हमले के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाया कि आरोपी समझौता न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
गांव निवासी तेजपाल पुत्र धर्म सिंह ने वर्ष 2017 में अपनी पुत्री अंकिता की शादी चंदनहेड़ी निवासी राहुल से की थी। शादी के कुछ दिन बाद से ससुराल वाले दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। वे रुपये नहीं देने पर आए दिन अंकिता से मारपीट करने लगे तथा उसे घर से निकाल दिया। आरोप लगाया कि पुलिस से शिकायत करने पर 28 अगस्त 2020 को अंकिता और उसके पिता तेजपाल पर लौहड्डा पुलिया के समीप जानलेवा हमला किया। इसके बाद तेजपाल की तहरीर पर बड़ौत कोतवाली में ससुराल पक्ष के राहुल, कपिल, मुनेश देवी, तेजपाल, शशि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था, लेकिन पुलिस उन्हें नहीं पकड़ पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में आरोपी कपिल व पंकज पानीपत तहसील कैंप में एक वृद्धा से लूट में लिप्त पाए गए। उन्हें पानीपत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अभी आरोपी समझौते का दबाव बना रहे हैं। समझौता न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। वहीं, सीओ सविरत्न गौतम का कहना है कि कुछ लोग शिकायत लेकर आए थे। जांचकर उचित कार्रवाई कर पीड़ितों को न्याय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें