बागपत। गाजियाबाद जिले के बदरपुर थाना ट्रॉनिका सिटी निवासी पीड़ित शबाना ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 18 साल पहले गौरीपुर जवाहरनगर निवासी एक दिलशाद से निकाह हुआ था। शादी के एक साल बाद पीड़ित के एक बेटी तीन बेटे हो गए। आरोप है आरोपी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध रखता था और तीन नवंबर को 2020 को पति ने तीन तलाक बोलकर दूसरी महिला के साथ बागपत के ईदगाह मोहल्ले में रहने लगा। शुक्रवार को पीड़ित परिजनों के साथ वहां पहुंची तो आरोपी के परिजनों ने पचास हजार और तलाक लिखकर मांगा, इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके परिजनों के साथ मारपीट कर बंधक बना लिया। मोहल्ले के लोगों के सहयोग से महिला के परिजन आरोपी के घर से निकलकर कोतवाली बागपत में पहुंचे और घटना से अवगत कराया। कोतवाली प्रभारी ने बताया घटना की जांच की जा रही है। संवाद