फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: क्षेत्र पंचायतों के कार्यों का होगा सत्यापन, तीन समिति गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। क्षेत्र पंचायतों द्वारा कराए गए विकास कार्यों का सत्यापन करने के लिए सीडीओ ने तीन समिति गठित की है। जिसमें एक समिति दो ब्लाकों के कार्यों के सत्यापन और जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

सीडीओ विद्यानाथ शुक्ल ने बताया कि क्षेत्र पंचायतों की तरफ से 15वां वित्त व राज्य वित्त के बजट से विकास कार्य कराए गए हैं, जिनका सत्यापन कराया जाएगा। सत्यापन व जांच के लिए तीन समिति गठित की गई है। जिसमें बागपत व खेकड़ा ब्लाक के लिए उपायुक्त स्वत: रोजगार व अधिशासी अभियंता सिंचाई बड़ौत, पिलाना व बिनौली ब्लाक के लिए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी व एक्सईएन ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, बड़ौत व छपरौली ब्लाक के लिए सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता व अधिशासी अभियंता नलकूप को जांच अधिकारी नामित किया है। दो-दो कार्यों का सत्यापन व जांच कर पांच दिन के अंदर रिपोर्ट सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें