फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: एलिवेटिड रोड पर मार्च 2024 से फर्राटा भरेंगे वाहन

Mon, 17 Apr 2023 11:11 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत/खेकड़ा। बागपत से दिल्ली तक एलिवेटिड रोड पर मार्च 2024 से वाहन फर्राटा भरेंगे। क्योंकि दिल्ली-देहरादून इकॉनमिक कॉरिडोर के दूसरे चरण के कार्य में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के निरीक्षण के बाद तेजी आई है। इस दूसरे चरण का कार्य पूरा होने पर बागपत के साथ ही शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर तक के वाहन चालकों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

दिल्ली-देहरादून इकॉनमिक कॉरिडोर को तीन चरणों में बनाया जा रहा है। जिसका एक चरण अक्षरधाम से यूपी बॉर्डर और दूसरा यूपी बॉर्डर से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे तक है। इनका तीसरा चरण एक्सप्रेस-वे से देहरादून तक है।
इसके पहले और दूसरे चरण की शुरूआत मार्च 2021 में हुई थी। जिसका पहला चरण का कार्य काफी हो चुका है और वह दिसंबर 2023 तक पूरा होने की उम्मीद है, जबकि दूसरे चरण का कार्य बीच में कुछ बाधा आने के कारण बंद हो गया था। वह दोबारा से शुरू किया गया और उस कार्य का निरीक्षण करने के लिए ही 12 दिन पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी यहां पहुंचे थे।
विज्ञापन

उनके निरीक्षण से पहले तक एक्सप्रेस-वे से यूपी बॉर्डर तक प्लेट लगाने के साथ ही मिट्टी डालने का कार्य चल रहा था। लेकिन उसके बाद कार्य में तेजी आई और उन जगहों पर भी प्लेट लगानी शुरू कर दी गई, जहां अगले महीने कार्य शुरू होना था।
इसके साथ ही कई जगहों पर सड़क बनाने की स्थिति में कार्य हो चुका है और वहां जल्द ही सड़क बनाने का कार्य शुरू हो जाएगा। जिससे यह उम्मीद जताई जा रही है कि मार्च 2024 तक यह एलिवेटिड रोड शुरू हो जाएगी और उसपर वाहन दौड़ने लगेंगे।

इकॉनमिक कॉरिडोर इन जगहों से गुजरेगा
भारत माला परियोजना के तहत यह एक्सप्रेस-वे दिल्ली के अक्षर धाम से शुरू होकर लोनी, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर होते हुए उत्तराखंड के देहरादून तक जाएगा। दिल्ली के जिन स्थानों से होकर कॉरिडोर गुजरेगा, उनमें अक्षरधाम, गांधीनगर, गीता कॉलोनी, आईएसबीटी, दिलशाद गार्डन, खजूरी पुस्ता, सिग्नेचर ब्रिज के साथ ही गाजियाबाद के लोनी का मंडोला, बागपत का मवीकलां है। प्रथम चरण में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से दिल्ली तक छह लेन में एलिवेटेड रोड का निर्माण कराया जाना है।

मंत्री के आने के बाद 40 प्रतिशत तक हुआ कार्य
निर्माण कंपनी सीगल के जीएम माजिद अब्बास खान ने बताया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडगरी ने इस महीने के शुरूआत में मार्ग का निरीक्षण किया था। तब कार्य 30 प्रतिशत ही हुआ था, लेकिन मंत्री के दौरे के बाद से कार्य में तेजी आई और करीब 40 प्रतिशत काम पूरा कर चुके है। मार्च 2024 तक मार्ग पर वाहन दौड़ने लगेंगे। इसके बनने से न सिर्फ दिल्ली और देहरादून की यात्रा समयावधि कम होगी, बल्कि दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर के आसपास लगने वाले जाम से भी लोगों को निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें