खेकड़ा में ईर्स्टन पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर लगे जाम में फंसे वाहन
- फोटो : KAHKRA
खेकड़ा। कांवड़ यात्रा को लेकर एक सप्ताह पूर्व ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर रोके गए बडे़ वाहन बुधवार को निकाले गए। जिस कारण ईपीई पर कई घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए मार्गों को खाली रखने के उद्देश्य से एक सप्ताह पूर्व रोके गए बड़े वाहन ट्रकों को ईपीई से निकाला गया। बुधवार सुबह जैसे ही वाहन निकाले जाने लगे तो ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस पे पर जाम लग गया। इससे कई किमी तक छोटे बड़े वाहन रेंग कर चलते रहे। घंटों तक जाम लगा रहा। दोपहर के समय हालात सामान्य हुए।