फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: एक्सप्रेस-वे पर भिड़े वाहन, चालकों समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
-सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों से बाहर निकाला
विज्ञापन

फोटो 13
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर अंडरपास के पास कैंटर और दूध के टैंकर समेत तीन वाहन आपस में भिड़ गए। हादसे में चालकों समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को किसी तरह वाहनों से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

बड़ौत के रहने वाले सुनील ने बताया कि कुंडली से कैंटर में प्लास्टिक के पाइप लेकर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से हापुड़ जा रहा था। रटौल अंडरपास के समीप उसकी कैंटर के टायर में पंचर हो गया। वह साइड में कैंटर लगाकर टायर बदलने लगा, तभी पंजाब से दूध लेकर पलवल जा रहे टैंकर ने उसके कैंटर में टक्कर मार दी। इसके बाद टैंकर के पीछे आ रही एक कार भी हादसे का शिकार हो गई। हादसे में कैंटर चालक सुनील, टैंकर चालक विनोद निवासी बरेली, कार सवार विकास और राहुल निवासी बुलंदशहर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। बाद में क्रेन मंगाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को मार्ग से हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें