फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: नेशनल हाईवे पर कार ने सब्जी विक्रेता को कुचला, मौत

Thu, 20 Jun 2024 05:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर बुधवार की सुबह तेज रफ्तार कार ने मोटर रेहड़े पर सवार सब्जी विक्रेता इंद्रपाल (50) निवासी किशनपुर बराल को कुचल दिया। हादसे के बाद कार भी हाईवे किनारे खेत में घुस गई। हादसे में इंद्रपाल की मौके पर ही मौत हो गई और चालक अपनी कार छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

किशनपुर बराल गांव का रहने वाला इंद्रपाल बाइक रेहड़े से दूसरे गांवों में जाकर सब्जी बेचता था। जो बुधवार की सुबह करीब चार बजे अपना रेहड़ा लेकर कांधला सब्जी लेने जा रहा था। दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर जैसे ही सहकारी चीनी मिल के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारते हुए इंद्रपाल को कुचल दिया। उधर कार भी हाईवे किनारे खेत में घुस गई। पुलिस ने इंद्रपाल की जेब में मिले कागजों से उसकी पहचान की और परिजनों को सूचना देकर बुलाया। मृतक इंद्रपाल के सात बेटे हैं। इसमें शिवम ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस का कहना है कि गाड़ी नंबर के आधार पर चालक का पता लगाया जा रहा है।
खेत में 20 मीटर अंदर घुसी कार
हाईवे पर सब्जी विक्रेता के रेहड़े में टक्कर मारने वाली कार की रफ्तार काफी तेज थी। जो रेहड़े में टक्कर मारने के बाद हाईवे किनारे खेत में 20 मीटर अंदर तक जा घुसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें