बागपत : जिला टॉपर वर्णिका नैन, कक्षा-10 इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल काठा। अंक 99 प्रतिशत।
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली इंद्रप्रस्थ स्कूल की छात्रा और सरूरपुर गांव की रहने वाली वर्णिका नैन के पिता प्रमोद कांधला में सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। मां सविता ग्रहणी हैं। वर्णिका ने बताया कि उसने पूरे वर्ष नियमित रूप से दो से तीन घंटे शेड्यूल बनाकर पढ़ाई की और उस नियमित पढ़ाई के कारण उसे सफलता मिली। वह पूरे साल सोशल मीडिया से दूर रही और केवल पढ़ाई के लिए ही मोबाइल का इस्तेमाल किया। उसकी सफलता पर उसके घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। परिवार में खुशी का माहौल है। वह भविष्य में कला वर्ग में पढ़ाई करेगी। उसने समाजसेवा के आधार पर लक्ष्य तय करने की बात कही है।
-----
हिमाद्री ने मोबाइल और सोशल मीडिया से बनाई दूरी
10वीं में जिले में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल की हिमाद्री जैन ने बताया कि वह सोशल मीडिया से दूर रही और शिक्षकों व परिजनों के अनुसार शेड्यूल बनाकर पढ़ाई की। उसने परीक्षा की तैयारी के लिए विषयवार अलग-अलग शेड्यूल बनाया था और उसी के आधार पर परीक्षा तैयारी की। उसकी परीक्षा की तैयारी कराने में उसकी मां नीलम गोयल व पिता अजय गोयल का अहम योगदान। शिक्षकों व परिजनों के सहयोग से ही उसने परीक्षा में जिले में दूसरा स्थान प्राप्त करने में कामयाब हुई। वह मेडिकल में अपना कैरियर बनाना चाहती है।