बड़ौत। शहर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एसीएमओ दीपा सिंह के नेतृत्व में छापा मारकर कई पैथोलॉजी लैब और हॉस्पिटल की जांच की।
वर्धमान हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन नहीं मिलने पर उसे बंद कराया। संचालकों को रजिस्ट्रेशन संबंधी दस्तावेज दिखाने के लिए दो दिन का समय दिया। इसके अलावा एसीएमओ ने हीरा एक्सरे सेंटर की जांच की। वहां मेडिकल इक्विपमेंट की कीटाणु रोधी व्यवस्थाओं को देखा और जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कोतवाली रोड स्थित मैक्स पैथोलॉजी सेंटर पर भी छापा मारा। रजिस्ट्रेशन नहीं मिलने पर उसे बंद कराया। एसडीएम सुभाष सिंह भी मौजूद रहे।