फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। एल्पाइन पब्लिक स्कूल जिवाना में शुक्रवार को सम्मान समारोह हुआ, जिसमें रंगोली प्रतियोगिता के मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य अंकुर पंवार ने बताया दिवाली पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें विद्यालय से छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। रंगोली प्रतियोगिता में वाणी, अवनी, वंशिका, प्रीति ने प्रथम, बुशरा, रिया, तानिया ने द्वितीय, इतिका, ईशा, हिमांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। स्कूल प्रबंधक संजीव कुमार ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से छात्राओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। इस मौके पर प्रवेश कुमार, मंजू, अंजू, पूनम, प्रीति आदि मौजूद रहे।