फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम ने निकाली वाल्मिकी की शोभायात्रा, आकर्षण का केंद्र बनी सुंदर झांकियां

विज्ञापन
बागपत में महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा निकालते श्रद्घालु - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। नगर में मंगलवार को बैंडबाजे और डीजे के साथ महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। यात्रा में लोग बैंडबाजे की धुनों पर नृत्य करते चल रहे थे।
विज्ञापन

शोभायात्रा नगर के सिसाना रोड से शुरू होकर नगर के कोर्ट रोड, ईदगाह, यमुना रोड, बड़ा बाजार से पुराना कस्बे होते हुए वाल्मिकी मंदिर पर संपन्न हुई। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम का घोड़ा थामे लवकुश, समुद्र मंथन में निकले विष को पीते भगवान शिव, भारत माता, भगवान विष्णु के वराह अवतार की सुंदर झांकियां निकाली गईं। ये आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में श्रद्धालु बैंडबाजों और डीजे की धुनों पर नृत्य करते चल रहे थे। इस मौके पर किशोरीलाल, संतराम, संजय, जसवंत, सागर, राजीव, मोनू, सोमपाल, सोनू, विजय, राकेश समेत समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें