फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में कलस्टर बनाकर किया जाएगा टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ दीपा सिंह ने बताया कि कोरोना का शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने के लिए गांवों में कलस्टर अभियान चलाया जाएगा। लोगों का टीकाकरण करने के लिए ग्राम प्रधान व सचिव की मदद ली जाएगी। ब्लॉक स्तर पर टीकाकरण करने वाली टीमों को गांवों में अभियान चलाने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए है। एक गांव में प्रतिदिन चार से पांच कैंप लगाकर घर-घर जाकर टीकाकरण न कराने वाले लोगों को चिह्नित कर टीकाकरण किया जाएगा। सीएमओ डॉ दिनेश कुमार का कहना है कि लोगों को टीकाकरण कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से वीडियो जारी की गई है। इस वीडियो में पहला टीका है जरूरी, दूसरे से सुरक्षा पूरी के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें