दाहा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दाहा पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में स्टाफ की कमी के कारण मरीजों को उपचार के लिए जूझना पड़ा। टीकाकरण नहीं होने के कारण मरीज परेशान रहे। लोगों ने अधिकारियों से जल्द स्टाफ तैनात करने की मांग की। जिससे उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।
---------
स्वास्थ्य केंद्र पर लगा गंदगी का अंबार
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोई लैब टेक्नीशियन व वार्ड ब्वाय नहीं है। सफाई कर्मचारी भी वहां नहीं है, जिससे गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इस कारण स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों में संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। - विकास राणा, दाहा
---------
नहीं हुआ टीकाकरण
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला लगा होने की जानकारी पर टीकाकरण कराने आये थे, लेकिन यहां एएनएम नहीं मिली। वहां आने पर पता चला कि पूर्वाह्न 11:00 बजे आने के बाद एएनएम जल्दी चली गई। जिससे टीकाकरण नहीं हो पाया। - रामकुमार
-------
टीकाकरण के लिए चक्कर लगा रही महिला
कोविड टीकाकरण के लिए पिछले दो दिन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चक्कर लगा रही हूं। रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में भी एएनएम नहीं होने के कारण टीकाकरण नहीं हो सका। जिस कारण बिना टीका लगाए वापस लौटना पड़ा। - जैतून
कोट...
दाहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जन आरोग्य मेले में टीकाकरण नहीं होने के मामले की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. दिनेश कुमार, सीएमओ