फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण : जनपद में 4000 में से 1976 को लगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
एडीएम और एएसपी को लगी कोरोनारोधी टीके की दूसरी डोज
विज्ञापन

बागपत/ दाहा। जिले में सोमवार को 32 सत्र में 1976 लाभार्थियों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। 996 महिला और 980 पुरुष लाभार्थियों ने कोरोनारोधी टीका लगवाया। स्वास्थ्य विभाग ने सभी सत्रों में 4000 लाभार्थियों का टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया। इनमें से 2024 लाभार्थी टीकाकरण कराने नहीं पहुंचे। एडीएम अमित कुमार और एएसपी मनीष कुमार मिश्रा को कोरोनारोधी टीके की दूसरी डोज लगाई । जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डॉ. दीपा सिंह ने बताया कि सोमवार को जिले में 32 सत्रों में 4000 लाभार्थियों का टीकाकरण करने का माइक्रो प्लान बनाया था। विभाग ने बागपत, बड़ौत, बिनौली, छपरौली, पिलाना ब्लॉक, खेकड़ा ब्लॉक में 32 सत्र लगाए । इनके अलावा 45 से 60 वर्ष तक के 102 लाभार्थी व 60 वर्ष से ऊपर की आयु के लाभार्थियों ने कोरोनारोधी पहला टीका लगवाया। वहीं डीएम राजकमल यादव, सीएमओ डॉ. आरके टंडन, सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने सीएचसी बागपत का निरीक्षण किया। उधर, दाहा गांव में 59 महिलाओं व पुरुषों को कोरोनारोधी टीके लगाए। एएनएम बालेश धामा ने बताया कि सभी लाभार्थी 45 वर्ष से ऊपर के थे। इस मौके पर गुड्डी, लक्ष्मी, मुकेश, डॉ. मनोज पप्पू आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें