फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में उत्तम राणा ने स्वर्ण पदक जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। झारखंड के रांची में 14-17 अप्रैल तक सब जूनियर नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता जारी है। नेशनल प्रतियोगिता में चौधरी फेरू सिंह एकेडमी दाहा के पहलवान उत्तम राणा ने उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व किया। एकेडमी के कोच सुनील राणा ने बताया कि उत्तम राणा ने 92 किलो भार वर्ग के ग्रीको रोमन के फाइनल में चंडीगढ़ के ऋतिक को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। उन्होंने सेमीफाइनल में दिल्ली के रमनदीप को हराया। उत्तम राणा के स्वर्ण पदक जीतने पर दाहा एकेडमी में मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई। इस मौके पर अविनाश, राहुल राणा, सचिन, आकाश, सोहिल खान, निहाल, सौरभ राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें