दाहा। आदमपुर गांव के जंगल में घूम रहे घायल बेसहारा गोवंश को गोशाला में लेने से इंकार करने पर नाराज हिंदू रक्षा सेना कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। हिंदू रक्षा सेना के जिलाध्यक्ष ऋषभ अग्रवाल, महामंत्री मोनू कुमार, बिनौली ब्लाक अध्यक्ष संदीप पंवार, उपाध्यक्ष मोंटी, मनीष माथुर ब्लाक महामंत्री, गोपाल, शुभम, नीटू, नितिन, गौरव, तरूण, रोहित बृहस्पतिवार को घायल गोवंश को लेकर दोघट स्थित गोशाला में छोड़ने पहुंचे। गोशाला के प्रबंधक ने घायल गाय को लेने से इंकार कर दिया। इस पर कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से करने की चेतावनी दी है। बाद में हिंदू रक्षा सेना कार्यकर्ताओं ने घायल गाय को झज्जर हरियाणा की गोशाला में अपने खर्च से भिजवाया। गोशाला कमेटी अध्यक्ष राकेश जैन का कहना है कि इस बारे में उन्हें जानकारी नहीं है।