बागपत के पांडव रोड पर घटिया सामाग्री दिखाकर विरोध प्रकट करते लोग
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। नगर के पांडव रोड के निर्माण में घटिया सामग्री लगाए जाने का आरोप लगाते हुए लोगों ने हंगामा कर दिया। वहां निर्माण कार्य रुकवा दिया और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता ठीक होने के बाद ही कार्य शुरू करने देने की बात कही गई।
शहर से पुराने कस्बे को जोड़ने वाले पांडव रोड पूरी तरह से टूटा हुआ था और वहां से जाने में लोगों को काफी परेशानी होती थी। नगर पालिका ने उसका निर्माण कार्य शुरू कराया। बृहस्पतिवार शाम को कस्बे के लोग एकत्र होकर वहां पहुंचे। लोगों ने सड़क निर्माण में घटिया सामग्री लगाए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।
लोगों ने वहां निर्माण कार्य रोक दिया और सही गुणवत्ता में सामग्री लगाने के बाद ही निर्माण करने देने की बात कही। आरोप है कि सड़क की सफाई नहीं की जा रही है और वहां रात में निर्माण करते हुए घटिया सामग्री लगाई जा रही है। इस दौरान सुदेश चौहान, डब्बू चौहान, तेजपाल सभासद, जयकुमार, प्रकाश मलिक, विनेश चौहान, शिवम, मुनेश, कुलदीप चौहान, नरेंद्र चौहान, निखिल, नीरज मौजूद रहे।