फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अप्रशिक्षित चिकित्सक के इंजेक्शन लगाने से युवक की मौत पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर की माता काॅलोनी में अप्रशिक्षित चिकित्सक के इंजेक्शन लगाने के कुछ देर बाद ही युवक की मौत हो गई। युवक की मौत होते ही अप्रशिक्षित चिकित्सक क्लीनिक छोड़कर भाग गया। उधर मृतक के परिजनों ने क्लीनिक पर हंगामा किया।
विज्ञापन

माता काॅलोनी में रहने वाले आबाद ने बताया कि उसके साले नूरहसन के बेटे आरिफ (25) के गले में मंगलवार को कुछ परेशानी हो गई थी। आरिफ अपने परिवार वालों के साथ काॅलोनी में ही क्लीनिक चलाने वाले अप्रशिक्षित चिकित्सक के यहां आ गया। बताया कि उपचार शुरू करते ही चिकित्सक ने आरिफ को एक इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगते ही आरिफ की मौत हो गई। जिसकी मौत होने पर परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा होता देखकर अप्रशिक्षित चिकित्सक वहां से भाग गया। उधर परिजनों ने शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया। आबाद ने बताया कि अप्रशिक्षित चिकित्सक की पुलिस से शिकायत की जाएगी। इस मामले में कोतवाली प्रभारी मगनवीर सिंह गिल ने जानकारी होने से इंकार किया। उन्होंने कहा तहरीर मिलने पर जांच कराकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें