फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक बंदी में बाजार खोलने पर हंगामा

विज्ञापन
बागपत के तहसील स्थित श्रम विभाग कार्यालय में बाजार से दुकान बंद कराने को लेकर हंगामा कर रहे उत्तर - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। साप्ताहिक बंदी में बाजार खोलने और बंद करने को लेकर व्यापारियों में दो फाड़ हो गई। जिसमें एक पक्ष ने बाजार में दुकानें खुलवा दी तो दूसरे पक्ष ने श्रम विभाग के कार्यालय में पहुंचकर बाजार बंद कराने के लिए हंगामा किया। छापा मारने करने पहुंची श्रम विभाग की टीम को आठ दुकानें खुली मिलीं, जिन्हें बंद कराया।
विज्ञापन

साप्ताहिक बंदी में बागपत शहर का बाजार बुधवार को बंद रखने के आदेश हैं, जहां बुधवार की सुबह कुछ व्यापारियों ने अपनी दुकानें खोल लीं। जिसका पता चलने पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल बागपत के अध्यक्ष मनोज गोयल, विक्की चौधरी, राजेश खुराना, सूर्य प्रकाश चौहान, अरविंद गोयल, अभिषेक जैन, नदीम, कमल वशिष्ठ, सन्नी ने श्रम विभाग के कार्यालय पहुंचकर बाजार खोलने पर हंगामा किया।
उन्होंने बाजार को बंद कराने की मांग की। जिस पर श्रमायुक्त विनीता सिंह ने कोतवाली पुलिस के साथ साप्ताहिक बंदी में खुली दुकानों को बंद कराया। दुकानें बंद कराने को लेकर व्यापारी नेताओं से नोकझोंक भी हुई। उधर सहायक श्रमायुक्त विनीता सिंह ने बताया कि आठ दुकानें खुली मिली, जिन्हें नोटिस देकर बंद करा दिया और आदेश जारी होने से पहले साप्ताहिक बंदी में दुकान खोलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

----
त्योहारी सीजन में बाजार खोलने की अनुमति दे प्रशासन
संयुक्त व्यापार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष नंदलाल डोगरा, महामंत्री संजय रुहेला, अमित अग्रवाल, दीपक सिंधी समेत अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि कुछ दिन पहले ईद पर्व पर प्रशासन ने बाजार खोलने की अनुमति दे दी थी। अब नवरात्र चल रहे हैं, जिसमें श्रद्धालुओं को रोजाना बाजार में खरीददारी करनी पड़ती है। उन्होंने त्योहार के सीजन में प्रशासन से बाजार खोलने की अनुमति देने की मांग की। कुछ लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए बाजार बंद कराने की मांग कर रहे हैं, जो व्यापारी हित में नहीं है।

बागपत के गांधी बाजार में खुल रही दुकान बंद कराने पहुंची सहायक श्रम आयुक्त विनिता सिंह से विरोध प?- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें