फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: एलटी लाइन के नीचे 11 हजारी लाइन डालने जाने को लेकर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। बिजरौल रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास से गुजर रही एलटी लाइन के नीचे से ठेकेदार ने 11 हजार वोल्ट की लाइन डाल दी, जो मौत बनकर लोगों के सिर पर झूल रही है। लोगों समस्या को लेकर हंगामा किया और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

लोगों का कहना था कि बिजरौल रोड पर ओवरब्रिज निर्माण कार्य चल रहा है, इसी का फायदा उठाते हुए ठेकेदार ने निगम के अवर अभियंता से मिलीभगत कर एलटी लाइन के नीचे से 11 हजार वोल्ट की लाइन डाल दी। यह जमीन से यह मात्र 7 से 8 फीट पर लटक रही है और। बार-बार शिकायतों के बावजूद लाइन को नहीं खींचा जा रहा है, इससे कभी भी हादसा हो सकता है, उन्होंने प्रकरण में जांच कर कार्रवाई की मांग की। एक्सईएन प्रथम दीपांशु सहाय का कहना है कि एलटी लाइन के नीचे से 11 हजार वोल्ट की लाइन जा सकती है। यदि लाइन लटक रही है, तो मौके पर कर्मचारियों को भेजकर लाइन को सही ढंग से खिंचवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें