फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क०सान बैठक में हर बार उठ रही समस्याएं, समाधान किसी का नहीं होने पर हंगामा

विज्ञापन
प शांत हो जाओ जब मैं बात कर रहा हूं: बागपत विकास भवन में अधिकारियों के सामने हंगामा कर रहे किसानों ? - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। किसान नेताओं व प्रतिनिधियों ने प्रशासनिक अधिकारियों पर बैठक करने के बावजूद किसानों की समस्याओं का समाधान न होने पर रोष जताया। किसानों ने बैठक में जमकर हंगामा किया। सभी अधिकारियों के बैठक में नहीं पहुंचने पर भी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

विकास भवन के सभागार में बुधवार को किसान बैठक का आयोजन किया गया। जहां किसानों के अलावा कार्यवाहक सीडीओ विद्यानाथ शुक्ल, कृषि उप निदेशक प्रशांत कुमार, डीसीओ अनिल भारती, डीपीआरओ अमित त्यागी समेत कुछ विभागों के अधिकारी पहुंचे। जबकि अधिकतर विभागों के अधिकारी वहां नहीं पहुंचे। इसको लेकर ही किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। बैठक करने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता।
कंडेरा गांव के रविंद्र मुखिया ने कहा कि पिछली कई बैठक में बिजरौल-कंडेरा मार्ग की हालत खराब बताते हुए ठीक कराने की मांग उठा रहे है। इसके बावजूद अभी तक उस सडक़ को ठीक नहीं कराया गया है। भाकियू नेता इंद्रपाल ने कहा कि किसानों पर बकाया होने पर आरसी काट दी जाती है, राजस्व कर्मी उनके घर वसूली के लिए चक्कर काटते रहते हैं।
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर ने कहा कि मलकपुर शुगर मिल ने खाते से सौ करोड़ रुपये निकाल लिए। वह किसानों को गन्ना बकाया भुगतान की राशि थी और उसको अन्य किसी मद में इस्तेमाल कर लिया गया है। ऐसे में मलकपुर मिल के अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए और उनको धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया जाना चाहिए। यह भी आरोप लगाया गया कि मलकपुर मिल ने किसानों के खाते बंद कर दिए हैं और खाता बंद बताकर किसानों का बकाया गन्ना भुगतान नहीं किया जा रहा है।
किसान बैठक में आवारा पशुओं के फसलों को बर्बाद करने की समस्या उठाई गई। इस दौरान शिवदत्त शर्मा, बिजेंद्र प्रधान, सुधीर चौधरी, हिम्मत सिंह, नरेश, धर्मसिंह बाघू आदि मौजूद रहे।
- इकोनॉमिक कॉरिडोर के लिए जमीन अधिग्रहण का मामला उठाया
किसान बैठक में इकोनॉमिक कॉरिडोर के लिए जमीन अधिग्रहण के बाद होने वाली समस्याएं भी उठाई गईं। वहां कहा गया कि किसानों को सही मुआवजा नहीं मिल रहा है। जमीन पर कब्जा किसी अन्य का है और मुआवजा किसी अन्य को दिया जा रहा है। फसल का मुआवजा भी नहीं दिया जा रहा है।

बागपत विकास भवन में किसानों को संबोधित करते प्रभारी सीडीओ विद्यानाथ शुक्ला- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें