फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: साली को लेकर मजाक के बाद विवाद होने पर बवाल हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। गाजियाबाद के बेहटा से लौट रही बरात में शामली और सिसाना के युवकों में साली को लेकर शुरू हुए मजाक के बाद विवाद हुआ। जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि नेशनल हाईवे पर सिसाना गांव के पास 20-25 युवकों ने काफी देर तक खूब उत्पात मचाया।
विज्ञापन

दूल्हे के फुफेरे भाई पंकज निवासी सिसाना ने बताया कि उसके साथ गांव के कई युवक बरात में गए थे। वे सभी बस लौट रहे थे। उस बस में करीब 40 बराती थे। उसका साला वंश भी पास में बैठा था। पंकज ने बताया कि उसके साथ गए गांव के दोस्तों ने उसकी साली को लेकर मजाक शुरू कर दी और अभद्रता करने लगे। उसके साले वंश ने इस पर आपत्ति जताई, लेकिन उसके बाद भी वे अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते रहे। इस पर ही पंकज के दोस्तों और साले में कहासुनी हो गई। इसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि सिसाना गांव में बस रुकवाकर पथराव कर दिया गया।
बस में सवार बराती जान बचाने के लिए कोई सीट के नीचे घुस गया तो कोई नेशनल हाईवे पर भागने लगा। किसी ने आसपास घर में घुसकर जान बचाई। बरातियों सचिन, मुकुल आदि ने बताया कि काफी देर तक वह बस पर पथराव करते रहे और बस को लेकर नहीं भाग सके, इसलिए पहले ही बस की चाबी को निकाल लिया था। वहां करीब पंद्रह मिनट तक पथराव व मारपीट करते रहे और इस दौरान बाराती दहशत में रहे। वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा होने पर आरोपी भागे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें