फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीता से संपूर्ण मानव जाति का उत्थान संभव: राधाकृष्ण मनोडी

विज्ञापन
बागपत के वात्सायप पैलेस में आयोजित यज्ञ में आहुति देते लोग - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
गीता से संपूर्ण मानव जाति का उत्थान संभव : राधाकृष्ण मनोड़ी
विज्ञापन

बागपत। विश्व गीता संस्थान की ओर से नगर के वात्स्यायन पैलेस में श्री गीता मानस सम्मेलन किया गया। इसमें विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री और संस्थान के संस्थापक आचार्य राधाकृष्ण मनोड़ी ने कहा कि गीता से ही संपूर्ण मानव जाति का उत्थान संभव है। इस मौके पर विश्व गीता अभियान केंद्र का शुभारंभ किया गया।
विहिप के केंद्रीय मंत्री आचार्य राधाकृष्ण मनोड़ी ने कहा श्रीमद्भागवत गीता ही वास्तव में प्रमाणिक धर्म शास्त्र है। गीता विश्व का सर्वश्रेष्ठ महाकाव्य है। गीता को सर्व शास्त्रमयी गीता कहा गया है। शास्त्रों, वेदों, उपनिषदों का सार श्री गीता में समाहित है। समाज में व्याप्त विषमताओं, कुरीतियों व अंधविश्वासों को गीता के व्यावहारिक सिद्धांतों से ही मिटाया जा सकता है और गीता से ही शांति, सद्भावना और समृद्धि संभव है। संस्थान की राष्ट्रीय महासचिव कवयित्री तुषा शर्मा ने गीता को घर घर पहुंचाने व स्वाध्याय का आह्वान किया। उन्होंने स्वरचित गीत सब देखेंगे फिर दृश्य धरा का क्या होगा सुना कर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ से आए श्रीपाल ने काव्य पाठ कर जल बचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में डॉ. सुरेश कौशिक एवं राकेश आर्य को जिला संरक्षक नियुक्त किया गया। मुख्य संयोजक राकेश मोहन गर्ग, जिला महामंत्री दीपक गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विश्व बंधु शास्त्री, अमीनगर सराय व्यापार संघ के अध्यक्ष राकेश बंसल, युवा जिलाध्यक्ष संजय गर्ग, बागपत व्यापारी संघ के अध्यक्ष मनोज गोयल, राजेश खुराना, कोषाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, समाजसेवी राकेश जैन, गजेंद्र एडवोकेट, सतीश जिंदल, अतुल जिंदल, कमलेश कौशिक, लायंस क्लब के अध्यक्ष सोनपाल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से अभिमन्यु गुप्ता, परविंदर आर्य, विपुल जैन, सुनील अग्रवाल, अशोक, पवन ठेकेदार, पंकज गुप्ता, अंकित जिंदल, आशीष गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें