इदरीशपुर गांव में बाइक पर घर से निकले युवक का रविवार सुबह गन्ने के खेत में पड़ा मिला। परिजनों ने पीटकर हत्या की आशंका जताई है। सूचना मिलने पर एसपी बागपत ने टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
रविवार को इदरीशपुर से आदमपुर जाने वाले मार्ग पर इदरीशपुर गांव निवासी पुष्पेंद्र उर्फ कल्लू (41) पुत्र मास्टर गिरधारी सिंह का शव राजीव पंवार के गन्ने के खेत में पड़ा मिला। उसकी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल खेत के कोने पर पड़ी थी। पुष्पेंद्र के चेहरे व गले पर चोट के निशान मिले। शव के पास आधार कार्ड भी पड़ा मिला।
खेत मलिक राजीव पंवार ने फोन कर डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर आकर सीओ बड़ौत अंशु जैन, दोघट थानाध्यक्ष केवल सिंह ने घटना जानकारी ली। जिसके बाद एसपी बागपत पूर्णेन्द्र सिंह, एएसपी प्रवीण कुमार चौहान ने भी आकर शव की जांच की। घटनास्थल पर फॉरेंसिक व डॉग स्क्वायड की टीम
पुलिस ने साक्ष्य जुटाए। एसपी ने पुलिस टीम को घटना के खुलासे के निदेश दिए। वहीं इस संबंध में थानाध्यक्ष केवल सिंह ने बताया कि पुलिस टीम जांच में जुटी है।