फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बागपत में दिन निकलते ही पीटकर युवक की हत्या, खेत में पड़ा मिला शव, गले और चेहरे पर चोट के निशान

Sun, 11 Oct 2026 10:57 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

Baghpat News: इदरीशपुर निवासी पुष्पेंद्र का शव राजीव पंवार के गन्ने के खेत में पड़ा मिला। पास ही उसकी बाइक भी बरामद हो गई। पुलिस ने आकर जांच की है। परिजनों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
पुष्पेंद्र की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इदरीशपुर गांव में बाइक पर घर से निकले युवक का रविवार सुबह गन्ने के खेत में पड़ा मिला। परिजनों ने पीटकर हत्या की आशंका जताई है। सूचना मिलने पर एसपी बागपत ने टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


रविवार को इदरीशपुर से आदमपुर जाने वाले मार्ग पर इदरीशपुर गांव निवासी पुष्पेंद्र उर्फ कल्लू (41) पुत्र मास्टर गिरधारी सिंह का शव राजीव पंवार के गन्ने के खेत में पड़ा मिला। उसकी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल खेत के कोने पर पड़ी थी। पुष्पेंद्र के चेहरे व गले पर चोट के निशान मिले। शव के पास आधार कार्ड भी पड़ा मिला। 
खेत मलिक राजीव पंवार ने फोन कर डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर आकर सीओ बड़ौत अंशु जैन, दोघट थानाध्यक्ष केवल सिंह ने घटना जानकारी ली।  जिसके बाद एसपी बागपत  पूर्णेन्द्र सिंह, एएसपी प्रवीण कुमार चौहान ने भी आकर शव की जांच की। घटनास्थल पर फॉरेंसिक व डॉग स्क्वायड की टीम
विज्ञापन

पुलिस ने साक्ष्य जुटाए। एसपी ने पुलिस टीम को घटना के खुलासे के निदेश दिए। वहीं इस संबंध में थानाध्यक्ष केवल सिंह ने बताया कि पुलिस टीम जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें