फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बागपत में कक्षा छह की दो छात्राओं में मारपीट, एक की मौत; पिता बोले- मेरी बेटी के पेट-सीने में मारी लात

Wed, 11 Nov 2026 12:15 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

Baghpat News: नयागांव निवासी मिस्टी गांव के ही स्कूल में कक्षा पड़ती थी। 28 अक्तूबर की कक्षा की एक छात्रा के साथ उसकी मारपीट हो गई थी। पिता पवन का कहना है कि मारपीट में मिस्टी को गंभीर चोटें आई थीं। मेरठ के अस्पताल में बुधवार को उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
मिस्टी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नयागांव उर्फ हमीदाबाद के प्राथमिक विद्यालय में मारपीट में घायल कक्षा मिस्टी (10) की 14 दिन बाद मेरठ के निजी अस्पताल में मौत हो गई। उसके परिजनों ने मारपीट करने वाली छात्रा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिसकर्मियों ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन


नयागांव के रहने वाले पवन ने बताया कि उसकी बेटी मिस्टी गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा छह की छात्रा थी। 28 अक्तूबर को वह स्कूल गई थी तो वहां दूसरी छात्रा को हाथ लगने पर दोनों में झगड़ा हो गया। उसकी बेटी को जमीन पर गिराकर पेट और सीने पर लात मारी गई। बेटी ने घर आकर मारपीट के बारे में बताया। 

इसके बाद मिस्टी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, वहां से वे उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा था। बुधवार तड़के करीब तीन बजे मेरठ के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मिस्टी की मौत हो गई। मिस्टी पांच बहनों में चौथे नंबर की थी। इस मामले में जांच अधिकारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम होने के बाद मौत होने के सही कारणों का पता चल सकेगा। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ये भी देखें...
युवक की हत्या: घर बुलाकर शराब पिलाई, खाना खिलाया, फिर चाकू से गोद दिया; पत्नी से संबंधों के शक में वारदात

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें