यूपी टॉपर छात्रों को किया सम्मानित
बड़ौत। हिलवाड़ी गांव में आयोजित सम्मान समारोह का शुभारंभ श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज के प्रबंधक विक्रम तोमर, प्रवीण तोमर, चौधरी महक सिंह ने संयुक्त रूप से किया। समारोह में हाईस्कूल में यूपी टॉप करने वाले मेधावी छात्रा रिया जैन व उप्र में छठवा स्थान पाने वाले उज्जवल तोमर सहित कॉलेज के शिक्षकों व मेधावी बच्चों के परिजनों को गणमान्य लोगों ने ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। समारोह को सफल बनाने में प्रवीण तोमर, कृष्णपाल, विनोद मास्टर, मंगल सिंह, जिला पंचायत सदस्य विराज तोमर, निर्भय सिंह, रणधीर सिंह, चौधरी महक सिंह, मास्टर प्रदीप, जयवीर तोमर, राजवीर व विक्रम तोमर शामिल रहे। उधर धनौरा सिल्वर नगर में इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्तर प्रदेश में 6वे स्थान पर रहने वाली बेटी गरिमा कौशिक को राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना, रालोद नेता व ग्रोवैल स्कूल के प्रबंधक विश्वास चौधरी ने ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मांगेराम यादव चेयरमैन अमीनगर सराय, राममेहर चौधरी, रब्बान चौधरी, कृष्णपाल सिंह, कुलदीप शर्मा, डॉक्टर राजपाल सिंह, वीर सिंह प्रधान, अनिरुद्ध राणा, बच्चू सिंह राणा, सतेंद्र मास्टर, अमरेश शास्त्री, वीरेंदर मास्टर, सुनील कौशिक, बृजमोहन शास्त्री प्रधानाचार्य, चंद्रपाल सिंह, निर्दोष कुमार, नीरज पंडित शामिल रहे।