फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बागपत में बोले नरेश टिकैत- हिंदुओं की आबादी हो रही कम, बढ़ाने पर ध्यान दो, युवाओं को दी ये नसीहत

Fri, 12 Dec 2025 07:06 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

Baghpat News: भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत रमाला में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेते पहुंचे थे। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने को कहा। दंपती से आपसी मनमुटाव को खत्म करने की अपील की। 
विज्ञापन
भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि हिंदुओं की आबादी लगातार कम होती जा रही है, जो चिंता का विषय है। इसलिए हिंदुओं को आबादी बढ़ाने की तरफ ध्यान देना होगा। साथ ही पति-पत्नी को मनमुटाव दूर करना सहिए। लोगों को भाईचारे की मिसाल देते हुए आगे आना चाहिए।

विज्ञापन


वह शुक्रवार को रमाला गांव में चौहान खाप के चौधरी विवेक चौहान के आवास पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने पति-पत्नी के विवाद को खत्म कर दोनों को परिवार चलाने के लिए प्रेरित किया। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि समाज में युवा पीढ़ी नशे की तरफ बढ़ रही है, जिससे वह अपराध की तरफ जा रही है। इस पर समाज के लोगों को गंभीरता से ध्यान देना होगा। 

उन्होंने कहा कि तेरहवीं भोज, दहेज पर रोक लगाने के लिए पहल करनी होगी, ताकि समाज को आगे बढ़ाया जा सके। युवाओं को शिक्षा की तरफ ध्यान दिलाने व बुजुर्गों का सम्मान कराने के लिए प्रेरित करना होगा। चौहान खाप के चौधरी ने समाज में बढ़ रहे अपराध पर चिंता व्यक्त की। इस मौके पर रालोद नेता धीरज उज्ज्वल, राजकुमार, सुरेन्द्र सिंह, नरेंद्र सिंह, कृष्णपाल, भूरा, कमल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

ये भी देखें...
Muzaffarnagar: माता-पिता गए हरिद्वार, गांधी कॉलोनी में घर में अकेले किशोर को बंधक बनाकर 20 लाख की लूट
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें