फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बागपत में युवक की हत्या कर ट्रेन से फेंका, फिर परिजनों को भेजा मैसेज, जाकर उठा लाओ अंकित को...

Sun, 26 Jan 2025 02:58 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

बली गांव के अंकित का एक युवती को लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। इसके चलते चौहलदा गांव के युवकों ने घर आकर अंकित की हत्या करने की धमकी दी थी। 
विज्ञापन
घटना की जानकारी देता मृत अंकित का भाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहेड़ा रेलवे हाल्ट पर तमंचा लगाकर बली गांव के अंकित को ट्रेन से नीचे उतारा और जहरीला पदार्थ पिला दिया गया। सूरजपुर महनवा गांव में रेलवे ट्रैक के किनारे फेंक दिया। अंकित की सीएचसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने चौहलदा गांव के युवक पर हत्या करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


बली गांव के राजू ने बताया कि उसका भाई अंकित दिल्ली में नौकरी करता था। उसका एक युवती से बातचीत को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया था। जिसके चलते चौहलदा गांव के युवकों ने उनके घर आकर अंकित की हत्या करने की धमकी दी थी। शनिवार रात उसका भाई दिल्ली में ड्यूटी कर ट्रेन से लौट रहा था। अहेड़ा रेलवे हाल्ट पर अंकित को तमंचा लगाकर नीचे उतार लिया गया और पिटाई के बाद जहरीला पदार्थ पिला दिया। गंभीर हालत में अंकित को सूरजपुर महनवा गांव के रेलवे ट्रेक के किनारे फेंककर चले गए। 

इसके बाद उन्हें मैसेज भेजकर अंकित को रेलवे ट्रेक से उठाकर लाने के लिए कहा। वे मौके पर पहुंचे और अंकित को टटीरी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, वहां से उसे रेफर कर दिया गया। इसके बाद सीएचसी में अंकित को मृत घोषित कर दिया गया। उधर तहरीर मिलने पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें