बागपत जनपद के बड़ौत में एएसपीजी कॉलेज मवाना में संपन्न हुई अंतर महाविद्यालय बास्केटबॉल पुरुष प्रतियोगिता में दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का खिताब प्राप्त किया। टीम का कॉलेज पहुंचने पर शुक्रवार को स्वागत किया गया।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह व क्रीडा विभागाध्यक्ष डॉ. डीसी मौर्य ने बताया कि 30 दिसंबर से एक नंबवर तक मवाना के एएसपीजी कॉलेज में संपन्न हुई इस प्रतियोगिता में पूरी डिटेल में प्रतिभाग करते हुए पहले डीपीबीएस कॉलेज अनूपशहर को 52-33 के अंकों से हराकर लीग राउंड में प्रवेश किया। पहले लीग राउंड के पहले मैच में डीजे कॉलेज बड़ौत ने जनता वेदिक कॉलेज बड़ौत को 35-32 से हराया।
वहीं दूसरे मैच में कॉलेज की टीम ने मेरठ कॉलेज मेरठ को 38-33 से हराया। फाइनल मुकाबले में कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन कॉलेज की टीम जनहित कॉलेज गाजियाबाद से 50-46 के अंतर से हार गई।
यह भी पढ़ें: UP: ढाई करोड़ के कर्ज में दबे व्यापारी का शातिर दिमाग, शराबी की हत्या के लिए रची साजिश, राज खुला तो अफसर हैरान
इसके बाद कॉलेज पहुंचने पर टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और कॉलेज की ओर से बास्केटबॉल टीम के खिलाड़ियों में बादल, रितेश ,सागर, परिनव, सचिन, सागर, अनिरुद्ध, मनीष को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
यह भी पढ़ें: जी-20 की अध्यक्षता का जश्न: लोगो के साथ सजा ऐतिहासिक चर्च, दिल छू लेंगी ये शानदार तस्वीरें